फ्लाइंग ऑफिसर बने प्रिंस गंगवार
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- बीसलपुर। बीसलपुर के छोटे से गांव गोवल पतीपुरा के प्रिंस गंगवार इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। आसमान में हवाई जहाज को उड़ा कर दुश्मन से लोहा लेने के कड़े प्रशिक्षण की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। बेंगलुरु में एयर फोर्स के केंद्रीय मुख्यालय द्वारा प्रशिक्षण में सफलता पाने का प्रमाण पत्र आज प्रिंस को सौंप दिया गया। जिससे उनके परिवार में खुशी छाई हुई है। प्रिंस गंगवार गोबल-पतीपुरा के निवासी हैं। उन्होंने कक्षा एक से कक्षा पांच तक की पढ़ाई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से की थी। इसके बाद आर्मी विद्यालय दिल्ली से स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की। बीटेक दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज से किया। बीटेक करने के उपरांत कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने 25 से 30 लाख तक का ऑफर दिया। उनका चयन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए हो गया। परंतु इनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.