बांका, मार्च 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| जिले के युवाओं में देश सेवा की भावना लगातार मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में अमरपुर प्रखंड के फतेहपुर गांव के निवासी विपुल कुमार राजहंस ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर गांव निवासी मनोज कुमार राजहंस के पुत्र विपुल कुमार राजहंस को वायु सेना प्रशिक्षण केंद्र, बैंगलूर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को फ्लाइंग ऑफिसर की रैंक प्रदान की गई। फ्लाइंग ऑफिसर वायु सेना में पहली कमीशंड अधिकारी रैंक होती है, जो निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दी जाती है। विपुल की इस उपलब्धि से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विपुल के पिता मनोज कुमार र...