बिजनौर, दिसम्बर 22 -- भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने गांव झीरन निवासी डॉ चंद्रपाल सिंह भुइयार के पुत्र यश वंशीवाल का भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भुइयार ने कहा कि अच्छी शिक्षा के माध्यम से ही समाज अगर राष्ट्र का विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यश वंशीवाल युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। इस मौके पर यश वंशीवाल के माता-पिता को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गांव झीरन में मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी ने डॉ चंद्रपाल सिंह भुइयार के युवा पुत्र यश वंशीवाल का चयन भारतीय वायु सेवा के फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर होने पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार भुइयार, महामंत्री केशव शरण ,कोषाध्यक्ष मास्टर तेजपाल सिंह, उमेश सिंह,कार्म...