हापुड़, दिसम्बर 14 -- नगर में रविवार को ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में फ्लाइंग ऑफिसर अंकित वरिष्ठ के आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उनको बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संजीव शर्मा गुड्डू ने कहा कि यह गौरव का पल है। जिसने नगर के साथ जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अंकित ने कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। आने वाली पीढ़ी को इनके बारे में जानना चाहिए। जिससे वह आगे जाकर देश का नाम कर सकें। इस मौके पर नानक चंद्र शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, राहुल शर्मा, दीपक शर्मा, गुरुदत्त शर्मा, अशोक शर्मा, सुधीर शर्मा, सौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...