महाराजगंज, जून 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत परतावल के छातीराम निवासी चंद्रेश सिंह के भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रविवार को कतरारी व परतावल चौक से उनके पैतृक गांव छातीराम तक निकाले गए स्वागत जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया व मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। जुलूस के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। देशभक्ति के माहौल के बीच लोगों ने चंद्रेश की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। चंद्रेश सिंह ने लगभग डेढ़ वर्ष का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। साधारण किसान प...