किशनगंज, जून 30 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता बाढ़ नियंत्रण एवं जल संसाधन विभाग के फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष विनय कुमार एवं अधीक्षण अभियंता श्याम किशोर ने स्थानीय अभियंताओं की टीम के साथ मंगलवार को बहादुरगंज प्रखंड के लौचा पंचायत अंतर्गत डोरियोटोली गांव में नदी कटाव का निरीक्षण किया। निरक्षणोपरांत अध्यक्ष विनय कुमार ने ऑन द स्पॉट ठोस कार्य करने का आदेश कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग किशनगंज अरविंद कुमार एवं कनिया अभियंता सुजीत कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि स्लोपिंग बेड बार के साथ हाथीपांव एवं रोल डाल कर शीघ्र अति शीघ्र कार्य शुरू करें। उन्होंने कहा कि हर हाल में गांव एवं महेशबथना जाने वाली सड़क को कटने से बचाया जाय। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ने किया नदी कटाव का निरीक्षण इस दौरान स्थानीय जिला पार्षद प्रत...