फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ने किया इस्माईलपुर, बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण
भागलपुर, जून 7 -- नवगछिया, निज संवाददाता। फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष इंजीनियर अख्तर जमील ने इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभियंताओं को नदी के पानी में वृद्धि होने पर लगातार प्रोबिंग कराते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ के दौरान संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी करने को कहा। तटबंध पर भी रात्रि में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही फ्लड फाइटिंग के लिए आवश्यक सामग्री का भंडारण पर्याप्त मात्रा में करने का निर्देश बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं को दिया गया। उन्होंने मुख्य अभियंता इंजीनियर जयप्रकाश पासवान से कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- बाढ़ नियंत्रण की कार्य योजना में सेना और प्रशासन के बीच हुई वार्ता इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता इंजीनियर गौतम कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.