नई दिल्ली, अगस्त 6 -- टोयोटा इस महीने यानी अगस्त में अर्बन क्रूजर टैसर SUV पर 20 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है। 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट शामिल है। कंपनी इस कार पर दूसरे डिस्काउंट नहीं दे रही है। कंपनी ने जुलाई में इस कार की कीमत में भी इजाफा किया है। इसकी कीमत में 23,500 रुपए तक का मैक्सिमम बढ़ोतरी की है। टैसर की वेरिएंट के आधार पर लगभग 2.5% की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में ये डिस्काउंट ग्राहकों को हल्की राहत जरूर देगा। अब इस कार की नई एक्स-शोरूम कीमतें 7.43 लाख रुपए से 12.94 लाख रुपए तक हो गई हैं। इसे मारुति फ्रोंक्स के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसका CNG वैरिएंट का माइलेज 28.51 km/kg है।अर्बन क्रूजर टैसर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस टोयोटा टैसर को मारुति फ्रोंक्स के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका ...