कानपुर, फरवरी 3 -- जाजमऊ में एक ट्रैवल संचालक ने वाराणसी से एक होटल संचालक, उसके मैनेजर समेत अन्य पर आरोप लगाया है कि उन्हें वाराणसी में एक होटल लीज पर दिलाने के नाम पर 19.50 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित को जब ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी सचिन पाल के अनुसार मई 2025 में उनके ऑफिस के सामने रहने वाले परिचित सक्षम जायसवाल ने हिमांशु गुप्ता नाम के युवक से मिलवाया। सक्षम ने बताया कि हिमांशु वाराणसी के अस्सी घाट स्थित होटल प्रकाश पैलेस में मैनेजर है। सचिन जब भी वाराणसी जाते थे तो होटल में हिमांशु से मुलाकात करते थे। हिमांशु ने 11 दिसम्बर 2025 को फोन कर कहा कि उनके होटल के बगल में एक होटल खाली है, अगर चाहें तो उसे लीज पर ले लें। वह इसे चलाता रहेगा। हिमांशु एक ...