भागलपुर, जून 16 -- सबौर, संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में सोमवार को साइबर क्राइम से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर के साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई, जहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रखंड, अंचल सहित अन्य विभाग के कर्मी शामिल हुए। साइबर डीएसपी ने कहा कि फ्रॉड कॉल आने पर रिसीव करने से बचें। ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम नंबर सहित अन्य दस्तावेजों को शेयर न करें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस सहायता केंद्र में जानकारी दें। मौके पर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, मनीष कुमार, सन्नी कुमार, स्थानीय मुखिया अभिषेक कुमार, अर्णव, बरारी पंचायत मुखिया जयकरण पासवान, सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जागरूकता को लेकर साइबर थाना ने चलाया अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...