मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांटी थाना के विशुनदत्तपुर निवासी जयकृष्ण साह को झांसा देकर साइबर शातिरों ने खाते से दो बार में 47 हजार 569 रुपये उड़ा लिए। उन्होंने इसकी तत्काल शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर की। इससे उड़ाए गए रुपये को स्थानांतरित करने का मौका साइबर शातिरों को नहीं मिला। पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद साइबर शातिरों के खाते को फ्रीज कर 32 हजार 239 रुपये होल्ड करा दिए गए। इसके बाद जयकृष्ण को मामले की एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया। उन्होंने मामले की शिकायत कांटी थाने में मंगलवार को दर्ज कराई है। अब उनके रुपये लौटाने की कवायद में पुलिस जुट गई है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर तत्काल शिकायत के बाद साइबर शातिरों के खाते को उसी समय फ्रीज कर राशि होल्ड करा दी जाती है। ...