मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरियाणा के गुरुग्राम साइबर क्राइम थाने की पुलिस साइबर फ्रॉड की तलाश में शहर पहुंची। तीन सदस्यीय टीम ने काजी मोहम्मदपुर थाने पर आकर एक फ्रॉड के मामले में पुलिस से सहयोग मांगा। थानेदार को एक आधिकारिक पत्र सौंपा। पत्र में बताया गया है कि साइबर अपराध से जुड़े इस मामले की जांच में कुछ संदिग्धों के पते मुजफ्फरपुर में पाए गए हैं। साइबर क्राइम थाना, ईस्ट गुरुग्राम में एफआईआर इस साल 22 नवंबर को दर्ज की गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सत्यापन के लिए गुरुग्राम पुलिस ने मुजफ्फरपुर आई है। सत्यापन नहीं होने की स्थिति में साइबर पुलिस लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...