हापुड़, जनवरी 1 -- इन्द्रप्रस्थ इन्स्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेन्ट जरोठी हापुड में बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी पाठ्यक्रमों में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें वत्सल गुप्ता मिस्टर फ्रेशर और खुशी तिवारी मिस फ्रेशर बनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन से हुआ। प्रबंधन पदाधिकारी डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। प्रबंधन पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि कॉलेज में पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ जीवन को समझने और उसे सही दिशा देने की सीख मिलती है। प्रबंधन पदाधिकारी डॉ.विपिन गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी विकास होता है। संस्था के निदेशक डॉ सतीराम सिंह ने कहा कि स्वागत करना भारतीय...