बिजनौर, अक्टूबर 2 -- वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक, बीबीए, बीसीए और एमबीए प्रथम वर्ष के नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर डा. राहुल देव गर्ग प्रो. सिविल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी रुड़की, विशिष्ट अतिथि स्वाति वीरा महाजन केएसवीसीईएम कोषाध्यक्ष/सचिव, रेडियो संदेश 89.6, संस्था के निदेशक प्रो. अमित कुमार बंसल, डॉ. महेंद्र सिंह कोरव, गयूर आसिफ, कैप्टन बिशन लाल, संजीव राजपूत , गिरिराज सिंह, संगीता गुप्ता तथा अन्य प्रधानाचार्यों व अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।मुख्य अतिथि प्रोफेसर डा. राहुल देव गर्ग ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने और जीवन में सफल होने के बहुमूल्य नियम बताए। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों ने...