बरेली, अक्टूबर 6 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में सोमवार को प्रो. एसबी सिंह सभागार में फ्रेशर्स पार्टी-यूफोरिया का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. त्रिलोचन शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित उपस्थिति, समयबद्धता और पढ़ाई के साथ कौशल विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित छात्रों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। एमबीए से सुमित पटेल व पारुल राणा, एमबीए मार्केटिंग से अरिमर्दन व विदुषी जोहरी, बीबीए से अगम स्वरूप व राशि गुप्ता और बीएमएस से आयुष यादव व दिव्या भारद्वाज को मिस्टर-मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं बीबीए के आयुष कुमार सिंह को बेस्ट परफॉर्मर चुना गया। यह भी पढ़ें- जेएमएस ग्रुप की फ्रेशर पार्टी उमंग 2के26 में छात्रों ने दिखाया उत्साह प्रो. संजय मिश्रा, डॉ. सौर...