सहरसा, फरवरी 14 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ द्वारा शुक्रवार से पटेल मैदान में रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच शुरू हुआ। उदघाटन मैच फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी एवं एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 106 रन बनाये। जिसके जवाब में फ्रेडस क्रिकेट एकेडमी ने 12.5 ओवर में 107 रन बना मैच जीत लिया। फ्रेडस क्रिकेट एकेडमी की ओर से वैभव ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट,आयुष ने 5 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट,अंकित ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट प्राप्त मैच के मेन ऑफ द मैच वैभव कुमार बने। मैच के निर्णायक प्रकाश रंजन सिंह एवं श्रवण कुमार एवं स्कोरर आकाश मोदी थे। इससे पूर्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीयांश तिवारी,डी आर डी ए डायरेक्टर सह जिला खेल पदाधिकारी वैभव क...