दुमका, मार्च 13 -- जामा प्रखंड अंतर्गत अगौईयाबांध-बदिया-दौंन्दिया मैदान में आयोजित फ्रेंड्स प्रीमियर लीग सीजन-1 का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में किंग्स एलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यादव एलेवन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में किंग्स एलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यादव एलेवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यादव एलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से मोहन बाघा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स एलेवन की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम ने मात्र 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.