लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- नगर में फ्रेंड्स क्लब द्वारा होली महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सजाई गई झांकियो में बरसाने में खेले जाने वाली होली की झलक दिखाई दी। मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने विधिवत शुभारंभ कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई है। गुरुवार को विधायक, नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, सौरभ गुप्ता, आलोक राठौर, अमित राठौर की अगवाई में धूमधाम से बैंड बाजे के साथ रथों पर सजी झांकियां की शोभा यात्रा निकाली गई। नगर वासियों ने पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में सजी मनमोहक झांकियां की छटा देखते ही बनती थी। आयोजन समिति ने गणमान्य लोगों को सम्मानित किया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम, सीओ अरुण कुमार सिंह, निरीक्षक उमेश चौरसिया और सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...