फ्रेंड्स क्लब को हरा रोलैंड क्लब पहुंचा फाइनल में
कानपुर, मई 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं सर्दन क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय सैमुअल बाली एंड बक्को देवी प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें रोलैंड क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 141 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। आरपीसीए मैदान में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोलैंड क्लब ने मनीष वर्मा के नाबाद 73 रन, विजय वर्मा के 47 रन और आकाश वर्मा के 45 रन की बदौलत 35 ओवर में सात विकेट पर 261 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. हसन ने तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी फ्रेंड्स क्लब की पूरी टीम 31.4 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शहबाज अली ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में सात्विक और अंकुल जैन ने तीन-तीन और कुलदीप श्रीवास्तव ने दो विकेट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.