अमरोहा, मार्च 7 -- शहर की फ्रेंड्स कालोनी में आवारा कुत्तों की बढ़ती दहशत के बीच देर रात घर को जा रहे युवक को कुत्तों ने काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं कुत्तों के झुंड के हमले में गाय के बछड़े व एक बकरी की भी मौत हो गई। कालोनीवासी हिंसक कुत्तों से निजात दिलाने की नगर पालिका प्रशासन से मांग कर रहे हैं। फ्रेंड्स कालोनी में आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती दहशत के बीच लोग खौफजदा हैं। कुत्ते रास्ता चलते लोगों से लेकर पशुओं पर हमलावर हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कालोनी में पेशे से मजदूर करीब 35 वर्षीय टिंकू का परिवार रहता है। युवक बीती चार मार्च की देर रात अपने घर को जा रहा था। इसी दौरान पार्क के पास रास्ते पर घात लगाए बैठे आवारा कुत्तों ने टिंकू पर हमला कर दिया। कुत्ते युवक को खींचकर ले जाने लगे। युवक की चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने लाठी...