फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी की छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण 10 तक
रांची, जून 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी की आजाद बस्ती में सोमवार को हुई बैठक में जुलाई के अंतिम सप्ताह में छात्रवृत्ति वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के मुस्लिम छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है। इसके लिए आयशा लाइब्रेरी, सोलंकी स्टोर, मरकजी मस्जिद (डोरंडा), बॉम्बे फैशन और रेड सी इंटरनेशनल स्कूल को केंद्र बनाया गया है, जहां से फॉर्म प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं। आवेदन के साथ एडमिट कार्ड, मार्कशीट की फोटोकॉपी, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और फोन नंबर देना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- अररिया: निबंधन व प्रतिभा सम्मान समारोह को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.