अमरोहा, मार्च 13 -- अमरोहा, संवाददाता। मिलेनियम वर्ल्ड क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर मिलेनियम शुक्रवार को ब्लू और रेड की टीमों के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। रेड ने ब्लू को नौ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले अमन नवाब को प्लेयर ऑफ-द-मैच व मोहम्मद दाऊद को बेस्ट बॉलर अवार्ड से सम्मानित किया। मैच में ब्लू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए। जव्वाद अली ने 45 गेंदों में 78 जबकि अजय कुमार ने 40 गेंदों में 48 रन की पारी खेली। रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद दाऊद ने दो ओवर में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11 ओवर में मैच जीत लिया। सिर्फ एक विकेट खोकर 196 रन बना लिए। अमन नवाब ने 32 गेंदों में 92 रन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.