अमरोहा, मार्च 25 -- अमरोहा, संवाददाता। द आर्यंस क्रिकेट अकादमी जोया के मैदान में खेले गए फ्रेंडली मैच में फैसल टाइगर किंग की टीम ने अजीम इलेवन को 24 रनों से हराकर मुकाबला जीता। बेहतरीन प्रदर्शन पर तंजील अहमद को प्लेयर ऑफ-द-मैच और बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। वहीं, मोहम्मद शागिल को बेस्ट बैट्समैन की ट्राफी से सम्मानित किया गया।मंगलवार को खेले गए मैच में फैसल टाइगर किंग के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। हमजा जैदी ने 40 गेंदों में 27 रन बनाए जबकि कैफ जैदी ने भी 27 रन जोड़े। तंजील अहमद ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके अलावा नौमान हैदर ने 16 गेंदों में 24 और अफ्फान हुसैन ने 17 गेंदों में 25 रन की पारियां खेलीं। अजीम इलेवन की ओर से गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.