नोएडा, जून 16 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-2 स्थित एक निजी कंपनी के प्रबंधन पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों का दावा है कि कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के कोरियर प्वाइंट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 100 से अधिक लोगों को ठगा है। मंगलवार को सात पीड़ित एसीपी-2 और डीसीपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत सौंपी। पीड़ितों के अनुसार सेक्टर-2 में संचालित कंपनी सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से विज्ञापन जारी कर लोगों को निवेश के लिए आकर्षित करती थी। विज्ञापन में दावा किया जाता था कि कंपनी विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के कोरियर प्वाइंट की फ्रेंचाइजी उपलब्ध कराती है। इसके तहत पिन कोड के आधार पर क्षेत्र आवंटित किया जाता और प्रतिदिन निश्चित संख्या में पार्सल देकर आकर्षक कमीशन का भरोसा दिया जाता था। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी सु...