अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव रविवार को गर्भवती महिला सहित एक ही परिवार के छह लोग फ्रूटी पीकर फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि एक्सपायरी डेट की फ्रूटी पीने से अचानक गंभीर रूप से बीमार हुए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौक पर पहुंची। जिसके बाद एफडीए की टीम ने क्षेत्र में उस किराना दुकान पर छापा मारा, जहां फ्रूटी खरीदी गई थी। टीम ने पेय पदार्थ के नमूने भी भरे। वहीं स्पष्ट किया कि फ्रूटी एक्सपायरी डेट की नहीं थी। पीड़ित मनीष ने बताया कि उनके परिवार की एक बच्ची गाँव की ही एक दुकान से फ्रूटी खरीदकर लाई थी। यह दुकान राजपाल की है। बच्ची छोटी होने के कारण पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट नहीं देख पाई। दुकानदार ने बिना ध्यान दिए एक्सपायरी डेट की फ्रूटी थमा दी। घर आकर जैसे ही परिव...