फ्रुक्टाज ने की सेवानिवृत्त शिक्षकों के बकाया भुगतान व पीपीओ प्रक्रिया शुरू करने की मांग
रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ (फ्रुक्टाज) की बैठक सोमवार, को रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित संघ कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ जगत नंदन प्रसाद ने की। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों की लंबित समस्याओं, बकाया भुगतान और पेंशन से जुड़ी कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिये गए। 800 में से सिर्फ 40 शिक्षकों को ही मिला बकाया भुगतान
बकाए भुगतान की चर्चा बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के बकाए का भुगतान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शुरू तो किया गया है, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल के निर्णयानुसार लगभग 800 सेवानिवृत्त शिक्षकों को भुगतान किया जाना है, लेकिन अब तक मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.