नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। ट्रेंट अपने निवेशकों को फ्री शेयर (बोनस शेयर) बांट सकती है। ट्रेंट ने बोनस शेयर पर विचार करने से जुड़ी अपनी योजना की घोषणा की है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ दिन में तूफानी तेजी आई है। ट्रेंट के शेयर 14 दिन में 29 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ट्रेंट (Trent) के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6259 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3276.10 रुपये है। निवेशकों को पहली बार मिल सकता है बोनस शेयर का तोहफाटाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके बोर्ड की बैठक 22 अप्रैल 2026 को होनी है। इस मीटिंग में बोनस शेयर जारी करने से जुड़े प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। अगर ट्रे...