लोहरदगा, दिसम्बर 30 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के अलौदी पंचायत के चाउ में मंगलवार को एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क स्त्री रोग और सामान्य रोग स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डा पल्लवी और सामान्य रोग विशेषज्ञ डाक्टर राजीव रंजन के द्वारा कुल 303 मरीजों की निशुल्क जांच, निशुल्क दवा वितरण और 137 लोगों की निशुल्क खून की जांच की गई। जिसमें शुगर, मलेरिया, सिकलिंग, हिमोग्लॉबिंन, प्रेग्नेंसी जांच शामिल है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान, सहिया-सेविका-सहायिका सहित परिवर्तन समाज विकास समिति एमएमयू टीम के से प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर विवेक मिश्र, फिजिशियन डा राजीव रंजन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा पल्लवी साहू, लैब टेक्नीशियन विकाश गुप्ता, फार्मा सोनू रा...