नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, गोवा सरकार अपने राज्य के पात्र लाभार्थियों को हर साल तीन LPG सिलेंडर खरीदने के लिए Rs.3,000 की आर्थिक सहायता देगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। सरकार के मुताबिक, इस योजना के तहत हर साल तीन सिलेंडर की लागत को कवर करने में लाभार्थियों को मदद मिलेगी।5 सितंबर से आवेदन फॉर्म योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को आवेदन करना होगा और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन फॉर्म 5 सितंबर यानी आज शनिवार से पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, 9 सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में Rs.3,000 की राशि जमा होनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि यह योजना 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए उनके वादे का हिस्सा है। उस समय गोवा की बी...