नई दिल्ली, मार्च 8 -- आज (8 मार्च 2026) ICC Men's T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच है, जिसे भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आप इसे JioHotstar पर लाइव देख सकते हैं। मैच आज शाम 7:00 बजे शुरू होगा। अगर आप भी मैच देखने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। यह हम आपको 100 रुपये या उससे कम कीमत के ऐसे बेहद सस्ते प्लान्स बता रहे हैं, जिनके साथ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाएगा। लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है, जो 1 दिन वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन इसके साथ पूरे 1 महीने के लिए JioHotstar फ्री मिल जाता है। देखें लिस्टएयरटेल का 100 रुपये का डेटा पैक एयरटेल के 100 रुपये के डेटा पैक में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 6GB डेटा मिलता है...