नई दिल्ली, मई 13 -- UP IAS/PCS Free Coaching 2026, Mukhyamantri Abhyudaya Yojana: उत्तर प्रदेश के उन मेधावी युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है, जो प्रशासनिक सेवा IAS, IPS बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी उनके सपनों के आड़े आ रही है। समाज कल्याण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के 8 आवासीय फ्री आईएएस/पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले युवाओं को सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। विभाग के इस प्रयास से अब गांव-कस्बों के प्रतिभावान छात्र भी वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में सफलता की नई कहानी लिख सकेंगे।महत्वपूर्ण तारीखें: डायरी में नोट कर लें ये शेड्यूल समाज कल्याण विभाग के...