लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में के 30 हजार फ्री मिनीकिट वितरण के लिए चलाए जा रहे अभियान में अब तक 15 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त करने के लिए विभाग के पोर्टल (https://agriculture.up.gov.in) पर शीघ्र बुकिंग कर योजना का लाभ उठाएं।

कृषि योजनाएं उन्होंने बताया कि तोरिया के अतिरिक्त 2026-27 रबी सीजन के लिए गेहूं के 10.45 लाख कुंतल, चना के 69.96 हजार कुंतल, मटर के 17.89 हजार कुंतल, मसूर के 41.76 हजार कुंतल तथा राई-सरसों के 15.94 हजार कुंतल की बुकिंग की प्रक्रिया भी अनवरत रूप से चल रही है। सोमवार को कृषि मंत्री की अध्यक्षता में कृषि भवन में हुई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पुनर्गठित मौसम आधा...