फ्री बिजली, पानी की मांग को लेकर खैट पर्वत पर अनशन जारी
देहरादून, जून 20 -- नई टिहरी, संवाददाता। टिहरी बांध प्रभावितों को निशुल्क बिजली-पानी उपलब्ध कराने और टिहरी बांध से प्राप्त होने वाली 12 प्रतिशत रायल्टी को जिले के विकास कार्यों पर खर्च करने की मांग को लेकर आंदोलनकारी सागर भंडारी सहित चार युवाओं का खैट पर्वत पर आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। जबकि मांगों को लेकर नई टिहरी के बौराड़ी स्थित गणेश चौक पर धरना 114 वें दिन भी जारी है। शनिवार को भी सागर भंडारी, गोपीनाथ सिंह रावत, देवांक चमोली और अजय पंवार खैट पर्वत पर आमरण अनशन पर डटे रहे। आंदोलनकारियों का कहना है कि टिहरी जनपद के हक और अधिकारों की इस लड़ाई को तीन माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। पिछले तीन माह से अधिक समय से मातृशक्ति सहित क्षेत्र के लोग बौराड़ी में क्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.