प्रमुख संवाददाता, मई 23 -- UP News: यूपी के गोरखपुर में ऑनलाइन गेम फ्री फायर की आईडी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 11वीं के छात्र से 2.96 लाख रुपये ठग लिए। गेम की लत के चलते छात्र चोरी-छिपे अपने पिता के बैंक खाते से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करता रहा। मामला सामने आने पर छात्र के पिता ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन बैंक खातों की जांच कर रही है, जिनमें पैसे भेजे गए थे। रामगढ़ताल क्षेत्र के पाम पैराडाइज के रहने वाले ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों में लाखों रुपये कट गए। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके 16 वर्षीय बेटे ने यह रकम ट्रांसफर की थी। छात्र ने बताया कि वह फ्री फायर गेम खेलता था और गेम की आईडी लेने के लिए उसकी कु...