भोपाल, मार्च 4 -- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपना 67वां जन्मदिन मनाएंगे और इस दिन को उन्होंने बेहद खास अंदाज में 'प्रेम-सेवा संकल्प दिवस' के तौर पर मनाने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत वे अपने संसदीय क्षेत्रों के लोगों को कोचिंग क्लासेस और मोबाइल अस्पताल जैसी कई जन उपयोगी सेवाओं की सौगात देंगे। अपने समर्थकों खास तौर पर युवाओं के बीच शिवराज 'मामा' के नाम से मशहूर हैं और गुरुवार को उनके द्वारा दी जाने वाली सौगातों भी इसी नाम से शुरू की जाएंगी। उनके दफ्तर की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री गुरुवार को पर्यावरण, सेवा, सहायता, शिक्षा और योग्यता पर आधारित पांच सौगातें जनता को देंगे।'प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान' की करेंगे शुरुआत चौहान ने इस मौके पर अपने माता-पिता की य...