झांसी, जून 30 -- झांसी। झांसी-कानपुर एनएच पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुए हादसे ने हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति व बेटी घायल हो गए। मंगलवार को जब पोस्टमार्टम के लिए शव बाहर निकाला गया तो परिजनों के होश उड़ गए। मुंंह और कान के पास बड़े-बड़े कीड़े थे। कीड़े कान खा गए थे। यह देख ्रपरिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि रात में बोलेकर फ्रीजर में शव को रखवाया। लेकिन, काहे का फ्रीजर है। यहां रख-रखाव में लापरवाही हुई है। सारी व्यवस्था धड़ाम है। अगर फ्रीजर में शव रखा तो कीड़े नहीं आते। बड़ागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा अपने पति जितेंद्र व बेटी राशि के साथ शादी से घर आ रही थी। मोंठ में फ्लाइओवर के पास हादसा हुआ। जिसमें पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई मुकेश कुशवाहा ने बताया कि...