नई दिल्ली, जून 12 -- गर्मी में फ्रिज में रखा सामान खराब ना हो और ज्यादा ठंडा रहे इसके लिए टेंपरेचर को डाउन किया जाता है। तो ज्यादातर फ्रिज में मौजूद फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जम जाती है। जिसकी वजह से फ्रीजर में बर्फ की ट्रे या दूसरी जरूरी चीजों को निकालना बड़ा मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर इसे डिफ्रॉस्ट कर दें तो फ्रिज के आसपास पानी बहने लगता है। फ्रीजर में बर्फ जमने वाली समस्या काफी सारे घरों में रहती है और उन्हें परेशान करती है। लेकिन एक हैक है जिसकी मदद से आप फ्रीजर पर जमी बर्फ को बड़े ही आसानी से निकाल सकती हैं और जमने से भी रोक सकती है। जान लें क्या है फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जमने से रोकने वाला हैक।फ्रीजर में बर्फ जमने से रोकने वाला हैक फ्रीजर में जो बर्फ की मोटी परत जमी होती है, उसे निकालना भी काफी मुश्किल होता है। ऐसे में ये ह...