उरई, अप्रैल 5 -- जालौन। नगर के वार्ड नंबर नौ मोहल्ला शाहगंज में काले बाबा की मजार के पास पानी का फ्रीजर लगाए जाने को लेकर मोहल्ले के लोगों में विरोध है। वार्ड सभासद समेत मोहल्ले के लोगों ने फ्रीजर को रास्ते से हटाकर अन्यत्र लगाए जाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। वार्ड नौ मोहल्ला शाहगंज की सभासद रीना देवी, जाकिर सिद्दीकी, सलमान, सोहिल जुनेदी, मकबूल, शकील, करीम, आदिल, अमीर आदि ने एसडीएम हेमंत पटेल को ज्ञापन सौंपकर बताया कि मोहल्ला शाहगंज में काले बाबा की मजार का ग्राउंड है। यहां उर्स आदि के प्रोग्राम होते हैं। लोगों का आवागमन भी होता रहता है। लोगों का आरोप है कि यह आम रास्ता है और आम रास्ते पर ही नगर पालिका द्वारा पानी का फ्रीजर लगाया जा रहा है। यहां लोगों का आवागमन रहता है। रास्ते में फ्रीजर लगाए जाने से आवागमन में दिक्कत हो...