हापुड़, मई 22 -- ण्ण्। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में फ्रीगंज रोड पर एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग धूं धूंकर जलने लगी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर की फ्रीगंज पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सड़क के एक साइड के लोगों ने अपने वाहनों को कुछ दूरी पर रोक लिया। यह भी पढ़ें- आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचे सवार लोगों को डर था कि कहीं आग पेट्रोल टैंक में न पहुंच जाए। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर दमकल केंद्र को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुं...