इटावा औरैया, जून 3 -- जसवंतनगर। उतरई गांव में बुधवार सुबह फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने के समय पीड़िता मीरा देवी पत्नी रामगोपाल नागर घर में अकेली थीं और सो रही थीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में फैल गई। धुआं और लपटें देखकर मीरा देवी ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा बैग, जिसमें करीब 50 हजार रुपये नकद थे, जल चुका था। आग की चपेट में आकर सोने का पेंडल, चांदी की एक जोड़ी पायल, जरूरी कागजात, फ्रिज, कूलर, पंखा समेत अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। महिला के दोनों पुत्र बॉबी और राजू मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...