नई दिल्ली, अगस्त 1 -- फ्रिज का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। बची हुई सब्जी, आटा, दूध जैसे फूड आइटम जल्दी खराब ना हों, इसलिए लोग इन्हें फ्रिज में ही स्टोर कर देते हैं। लेकिन क्या सेहत के लिहाज से ये सही है? एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि 90% लोग फ्रिज में खाना गलत तरीके से स्टोर कर रहे हैं, जिस वजह से फूड पॉइजनिंग और बीमार होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। सुनने में ये थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन आप फ्रिज में खाना कैसे स्टोर करते हैं ये काफी मायने रखना है। डॉक्टर कहती हैं कि फ्रिज का काम सिर्फ खाने को ठंडा रखना नहीं है, बल्कि उसे सुरक्षित और खाने योग्य बनाए रखना है। इसलिए फ्रिज में खाना रखते हुए आपको ये 5 गलतियां करने से बचना चाहिए।फ्रिज में खाना रखते हुए ना करें ये 5 गलतियां डॉ शालिनी कहती है...