फ्रिज में अचानक धमाके संग लगी आग, नकदी व जेवर जला
बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के नान्देकुआ गांव में कमरे में रखे फ्रिज में अचानक विस्फोट होने से कमरे में आग लग गई, जिससे कमरे में रखा नकदी समेत सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि नान्देकुआ निवासी आज्ञाराम के घर में सोमवार को करीब पांच बजे कमरे में रखे फ्रिज में अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। लोग कुछ समझ पाते, तब तक कमरे में आग लग फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटा, घर बना आग का गोला परिजनों के अनुसार कमरे में रखा करीब तीस हजार नकद समेत लाखों के जेवर आदि सामान आग की भेंट चढ़ गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.