नई दिल्ली, जून 5 -- गर्मियों के मौसम की एक आफत ये भी है कि इन दिनों खाने-पीने की चीजें बड़ी जल्दी खराब होती हैं। खासकर अगर घर में फ्रिज ना हो तो, तब तो आटा, दूध, सब्जी वगैरह की खैर नहीं। ऊपर से गर्मियों में लाइट भी खूब जाती है इसलिए फ्रिज का फायदा भी कई लोगों को नहीं मिल पाता। मोटे तौर पर देखें तो हमें कुछ ही चीजें स्टोर जरूरी करनी होती हैं, जैसे गूंथा हुआ आटा, बची हुई सब्जी और दूध। तेज गर्मी और नमी की वजह से ये जल्दी खराब होते हैं और हर घर में ये चीजें तो बच ही जाती है। अच्छी बात ये है कि दादी-नानी की पारंपरिक टिप्स अपनाकर आप इन्हें फ्रेश रख सकते हैं, बिना किसी फ्रिज के। छोटी-छोटी टिप्स और तरीके आपको ध्यान रखने हैं, जो पहले के टाइम में यूज किए जाते थे। आइए जानते हैं बिना फ्रिज के खाने को फ्रेश रखने का तरीका।बिना फ्रिज के पकी सब्जी, आटे औ...