भदोही, अप्रैल 15 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 45 हजार 944 रुपये साइबर फ्राड पीड़ित को वापस कराने का काम किया। धन मिलने के बाद संबंधित ने पुलिस को धन्यवाद दिया। सुनील कुमार निवासी रयां, भदोही के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने लिंक भेजा था। उसके बाद उनके साथ फ्राड करके पैसा आनलाइन ले लिया। मामले में कोतवाली में शिकायती पत्र देने के साथ ही एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत किया था। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद 45 हजार 944 रुपये वापस कराने का काम किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पाण्डेय, बुद्धिसागर यादव और आश्रुति सिंह रहीं। लोगों से आह्वान किया कि किसी प्रकार के फ्राड से बचने को पुलिस द्वारा दिए जा रहे मैसेज को देखें और उसका पालन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...