मऊ, जून 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली की साइबर टीम ने काफी प्रयास के बाद फ्राड की गई 20 हजार की धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस कराने में सफलता पाई है। पीड़ित मो.हासिम निवासी खैराबाद थाना मुहम्मदाबाद गोहना ने साइबर पोर्टल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई के माध्यम से 20 हजार रूपये फ्रॉड हो जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच के क्रम में थाना स्थानीय पर नियुक्त साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को उसके खाते में वापस कराने में सफलता पाई। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर 65 हजार रुपये की साइबर ठगी, शिकायत लेकर साइबर थाना पहुंचा पीड़ित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...