फ्राड के 11 हजार पांच सौ रुपये वापस कराए
भदोही, जून 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले के दुर्गागंज थाने के साइबर हेल्प डेस्क के जवानों ने पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। कुल 11 हजार पांच सौ रुपया वापस कराया। कपिल कुमार सरोज निवासी सरायकंसराय, थाना दुर्गागंज ने शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा फोन पे के जरिए उनके साथ 11 हजार पांच सौ रुपये का आनलाइन धोखाधड़ी किया गया था। एसपी के आदेश पर जवानों ने लिखा पढ़ी एवं जांच करके रुपया वापस कराने का काम किया। पुलिस टीम में मनोज कुमार और बलराम यादव रहे। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों को लौटाए 1.84 लाख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.