गोरखपुर, फरवरी 15 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धोबौली गांव निवासी रविन्द्र गौड़ पुत्र स्व मधुमंगल को शनिवार की रात साइबर फ्राड मामले में हरियाणा की साइबर क्राइम पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस के अनुसार, रविन्द्र पिछले कई सालों से दिल्ली में रहकर साइबर फ्राड करता था। लोगो को फसा कर जलसाजी से खातों में पैसा वसूल करता था। वह फ्राड के पैसों से गोरखपुर मे कई जगह व गावं मे जल्द ही जमीन खरीदा था। हरियाणा में हुए साइबर फ्रॉड में इसका नाम सामने आया था। जिसके आधार पर हरियाणा पुलिस उसके घर पर दबिश दी जहां वह पकड़ में आ गया। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि हरियाणा पुलिस फ्राड के मामले में रविन्द्र गौड़ को खोजते आई थी और उसे घर से गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.