सुल्तानपुर, जून 16 -- कादीपुर। 12 जून को गूगल से सिविल लाइन सुलतानपुर के मनो चिकित्सक डा एसएम वर्मा का नंबर खोजकर बातचीत करने पर हास्पिटल रिसेप्सन के मोबाइल नंबर से फोन आया जिसने एक लिंक भेजा। जिस लिंक को खोलने पर फोन करने वाले ने पांच रूपए भेजकर नंबर बुक कराने की बात किया। जिसपर संदेह होने पर रूपया नहीं भेजा गया फिर भी 15-16 जून को खाते से लगभग 39 हजार की धनराशि चार बार में निकाल लिया गया। मैसेज आते ही कस्बा निवासी अधिवक्ता रमाकांत बरनवाल की पुत्री खाताधारक सौम्या बरनवाल हैरान परेशान हो साइबर क्राइम सेन्टर को रिपोर्ट दर्ज कराई । कोतवाली में लिखित तहरीर दिया जहां से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...