नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Friday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। वीकेंड पर तो फिल्मों के कलेक्शन में उछाल आता ही है, लेकिन इससे पहले उनका क्या हाल है ये जानने के लिए हर कोई एक्साइटेड होता है। ऐसे में शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में रहा। इस लिस्ट में 'टॉक्सिक', 'आवारापन 2', 'इरुमुडी' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' जैसी फिल्में शामिल हैं। तो चलिए देखते हैं किसने कितना कमाया...फ्राइडे को 'टॉक्सिक' ने कितनी की कमाई? साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए आत तीन दिन हो गए हैं। इस मूवी को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त बज बना हुआ था। 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। दूस...