नई दिल्ली, फरवरी 18 -- टीसीए रंगाचारी,फ्रांस में रहे भारतीय राजदूत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा काफी व्यस्त रहा। अपनी तीन दिवसीय इस यात्रा में उन्होंने 'एआई इम्पैक्ट समिट' में भाग लिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और मुंबई में 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026' की शुरुआत भी की। इन सबके बीच, भारत-फ्रांस रिश्ते को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' तक ले जाने के लिए दोनों नेताओं ने रक्षा, खनिज, उच्च प्रौद्योगिकी, ऊर्जा जैसे तमाम अहम क्षेत्रों में 21 समझौते किए। ये सभी कितनी अहमियत रखते हैं, इसका अंदाजा मौजूदा वैश्विक हालात से होता है। गौरतलब है कि ऐतिहासिक तौर पर हिन्दुस्तान 'कूटनीतिक स्वायत्तता' को प्रोत्साहित करता रहा है और फ्रांस की भी यही नीति रही है। लिहाजा, मौजूदा विश्व व्यवस्था में, जहां बहुध्...